मनोरंजनस्पोर्ट्स

बीसीसीआई के फैसले से डरे ईशान किशन, अब आईपीएल से पहले खेलेंगे डीवाई पाटिल टूर्नामेंट

इसी आदेश के बाद खबर आ खबर आई है कि ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग से ठीक पहले होने वाले डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे।

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। ईशान इस समय भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने नवंबर, 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी। इसके बाद से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड समेत टीम मैनेजमेंट को ईशान और उनके अगले प्लान के बारे में कुछ भी पता नहीं था। हाल ही में भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि ईशान घरेलू क्रिकेट खेलकर वापसी करना चाहते हैं। मगर पता चला है कि ईशान इस समय झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी भी नहीं खेल रहे हैं। फिर जानकारी मिली थी कि ईशान वडोदरा में हार्दिक पांड्या के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं।

इसी बीच बीसीआई ने बगैर नाम लिए खिलाडिय़ों को वॉर्निंग जारी की थी। भारतीय बोर्ड ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जो प्लेयर भारतीय टीम से बाहर हैं और चोटिल भी नहीं हैं, उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य है। यदि ऐसा नहीं होता है, तो उनके खिलाफ अनुशानात्मक कार्रवाई हो सकती है। इसी आदेश के बाद खबर आ खबर आई है कि ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग से ठीक पहले होने वाले डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button