उत्तराखंडदेहरादून

हर घर नल से जल पहुंचा ग्वेफड़

जल अर्पण दिवस’ के साथ योजना ग्राम पंचायत को सुपुर्द

हर घर नल से जल पहुंचा ग्वेफड़
जल अर्पण दिवस’ के साथ योजना ग्राम पंचायत को सुपुर्द
विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया शुभारंभ
70 लाख की लागत से पूर्ण हुई योजना
रुद्रप्रयाग। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत ग्वेफड़ में हर घर नल योजना पूर्ण होने पर गुरुवार को “जल अर्पण दिवस” उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भरत सिंह चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए योजना को ग्राम पंचायत को औपचारिक रूप से सुपुर्द किया।
गांव में प्रथम चरण (फेज-1) में 11 लाख रुपये तथा द्वितीय चरण (फेज-2) में 60 लाख रुपये की लागत से कुल 70 लाख रुपये की योजना तैयार की गई। कार्यदायी संस्था जल संस्थान द्वारा योजना पूर्ण होने के बाद इसका स्वामित्व ग्राम पंचायत ग्वेफड़ को सौंप दिया गया। अब गांव के प्रत्येक घर तक नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंगल दलों एवं स्कूली बच्चों द्वारा जल संरक्षण एवं जल जीवन मिशन विषयक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। ग्राम प्रधान लीला सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए योजना पूर्ण होने पर सरकार और विभाग का आभार व्यक्त किया।
अधिशासी अभियंता अनीश पिल्लई ने योजना की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रमुख अगस्त्यमुनि भुवनेश्वरी देवी, जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य शीला रावत ने योजना निर्माण से लेकर पेयजल आपूर्ति तक की प्रक्रिया की जानकारी साझा की। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य “हर घर नल, हर नल में जल” उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में घर-घर नल कनेक्शन लगाए गए, जबकि द्वितीय चरण में स्रोत से नल तक नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। ग्वेफड़ में योजना पूर्ण होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कार्यदायी संस्था जल संस्थान को बधाई देते हुए अन्य गांवों में भी शीघ्र योजना पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपस्थित सभी ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई और जल को व्यर्थ न बहाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सोहन सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम नवल कुमार, तहसीलदार प्रवण पांडेय, रेवत सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सैन सिंह बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button