उत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादून

रिटायर लोगों के लिए दून नहीं रहा सुरक्षित

विकास जिसमें सड़कें, फ्लाई ओवर, एक्सप्रेस वे को गिना जाता है। विकास जिसमें बड़े अस्पताल, उद्योग धंधे और शहर के फैलाव को गिना जाता है।

राजपुर रोड पर रिटायर ब्रिगेडियर की गोली लगने से हुई हत्या
देहरादून। रिटायर लोगों का शहर कहे जाने वाले देहरादून में अब रिटायर लोग भी सुरक्षित नहीं है। जिसका ताजा उदाहरण गत दिवस रिटायर ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से हत्या होना है। गत दिवस दो गाड़ियों में सवार लोगों से एक दूसरे से लड़ाई का बदला लेने के लिए गोली चलाई यह गोली मार्निंग वाक पर निकले रिटायर ब्रिगेडियर के सीने में लगी जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
सुकून का शहर देहरादून आज बेहद व्यस्त है। यहां चौक-चौराहों से लेकर मोहल्लों की गलियों तक में ढूंढे से भी शांति मिलना मुमकिन नहीं। लेकिन यादों के ब्लैक एंड वाइट में हालात इससे बेहद जुदा थे। यहां बसना हर किसी का सपना था। खासतौर पर उनका जो रिटायरमेंट के बाद जीवन की भागम भाग से दूर बाकी जिंदगी सुकून से जीना चाहते थे।
देहरादून में पिछले दो दशक के दौरान सुविधाओं और विकास का खूब बोलबाला रहा है। विकास जिसमें सड़कें, फ्लाई ओवर, एक्सप्रेस वे को गिना जाता है। विकास जिसमें बड़े अस्पताल, उद्योग धंधे और शहर के फैलाव को गिना जाता है। राज्य स्थापना के 25 सालों में देहरादून को वो सब मिला है, जिसके लिए एक राजधानी हकदार होती है। वो बात अलग है कि देहरादून स्थायी राजधानी का नाम नहीं ले पाई और इसका स्थायी राजधानी के रूप में अस्तित्व डामाडोल ही रहा।
कानून व्यवस्था के रूप में भी देहरादून काफी बदल गया है। कभी बेहद शांत इस घाटी में अब गोलियों की आवाज अक्सर सुनाई दी जाती है। पुलिस से अपराधियों के एनकाउंटर और डकैती, लूट, हत्या, जमीनों की धोखाधड़ी जैसी गंभीर घटनाएं भी अब आम हो गई है। राजधानी देहरादून में राजपुर रोड, प्रेमनगर और पटेलनगर क्षेत्रों से देर रात हुड़दंग होता हुडदंग, मारपीट और स्टंटबाजी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। प्रदेश में आए दिन नशा तस्करी के मामलों में कार्रवाई के बावजूद सप्लाई नेटवर्क खत्म न होने पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच झारखंड के एक हिस्ट्रीशीटर की राजधानी में दिन निकलते ही वीआईपी रोड राजपुर रोड खुलेआम हत्या ने कानून व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। खास बात ये है कि प्रदेश में गंभीर अपराधों को लेकर देहरादून की स्थिति भी चिंताजनक है। महिला अपराध के मामले में देहरादून तीसरा सबसे ज्यादा महिला अपराध वाला जिला है। पिछले तीन सालों के रिकॉर्ड के लिहाज से देहरादून में गंभीर महिला अपराध से जुड़ी घटना हुई। दून में हत्या, रेप, गैंगवार व नशा तस्करी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button