उत्तराखंडदेहरादून

दून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी का अंतिम संस्कार

अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

परिजनों से मिले सीएम धामी और हरीश रावत

देहरादून। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उनके अंतिम संस्कार की रश्में बेटे ने निभाई। सीएम धामी भी आज सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत भी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश कुमार की अंत्येष्टि में शामिल हुये। उन्होंने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दें 30 मार्च की सुबह राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोहड़ी गांव में नाइट क्लब में बिल के विवाद में बड़ा लिया। पुलिस के मुताबिक बिल पर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा। बढ़ते-बढ़ते फायरिंग तक चला गया। आरोप है कि बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो कार सवार कुछ युवकों ने श्जेन जी क्लबश् के संचालक और स्टाफ की फॉर्च्यूनर कार पर फायरिंग कर दी थी। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी फायरिंग की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। पुलिस ने घटना में शामिल एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद एक बार फिर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सावल उठने लगे। मामले ने पॉलिटिकल रूप भी लिया। विपक्ष ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर धामी सरकार को घेरा। कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट किया। मामले में सरकार ने भी एक्शन लिया। पुलिस को ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिये गये। कुठालगेट चौकी इंचार्ज और सब एक्साइज इंस्पेक्टर सस्पेंड किये गये। खुद डीजीपी ने भी मामले में मोर्चा संभाला हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button