उत्तराखंड

पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

टिहरी। मंगलवार सुबह देवप्रयाग क्षेत्र में  एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गंगा होटल दर्शन के समीप एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर गंगा में समा गयी।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। रेस्क्यू टीमों द्वारा एक घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है।  वाहन में कितने लोग सवार थे इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि एसडीआरएफ द्वारा संभावित अन्य लोगों की तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग दस बजे थाना देवप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि देवप्रयाग क्षेत्र में एक इनोवा वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ ब्यासी से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेनानायक एसडीआरएफ उत्तराखण्ड अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार ैएसडीआरएफ की श्रीनगर एवं ढालवाला स्थित एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों को भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। वर्तमान में एसडीआरएफ की ब्यासी, श्रीनगर एवं ढालवाला की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से घटनास्थल पर सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया।

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत
उत्तरकाशी। धरासू से पेयजल की टंकियां लेकर ग्राम न्यू खालसी मांड जा रहा एक पिकअप वाहन दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। वाहन के करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से 19 वर्षीय चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। गौर हो कि पर्वतीय अंचलों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में पिकअप वाहन संख्या यूके 07 सीए-9825 में 1000-1000 लीटर क्षमता की दो पानी की टंकियां लादी गई थी। वाहन धरासू से ग्राम न्यू खालसी मांड की ओर जा रहा था। सोमवार शाम करीब छह बजे न्यू खालसी मांड मोटर मार्ग पर थोला से लगभग छह किलोमीटर आगे न्यू खालसी की दिशा में पहुंचने पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक सूरज (19 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मांगशीरू लाल, निवासी ग्राम जामणी नागराजधार, थाना छाम, जनपद टिहरी गढ़वाल गंभीर रूप से घायल हो गया। खाई में गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button