उत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादून

प्रधान का इस्तीफा, छात्र एवं राष्ट्र हित में सर्वाेत्कृष्ट नैतिक निर्णयः भाजपा 

राष्ट्र के भाव को ध्यान में रखते हुए और जो वातावरण पूरे देश के अंदर खड़ा हुआ, उसके आधार पर उन्होंने त्यागपत्र देने का निर्णय लिया।

इस्तीफे से छंटेगा, परीक्षा प्रक्रिया को लेकर साजिश, भ्रम एवं नकारात्मकता का कुहासा 
छात्र गुमराह न हों, पीएम मोदी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य पर प्रतिबद्ध 
देहरादून। भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफे को राष्ट्र और छात्र हित में नैतिक आधार पर लिया सर्वाेकृष्ट निर्णय बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने उम्मीद जताई कि साजिश के तहत फैलाए जा रहे भ्रम एवं नकारात्मकता के बादल अब पूरी तरह छंट जायेंगे। साथ ही आंदोलनरत छात्रों से गुमराह नहीं होने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य पर समझौता नहीं करेंगे।
पार्टी मुख्यालय में मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए भट्ट ने कहा कि श्री धर्मेंद्र प्रधान जी का सम्पूर्ण सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन निष्पक्ष, निष्कलंक और कर्मठतापूर्ण रहा है। ऐसे में नीट परीक्षा को लेकर जिस तरह का झूठ, भ्रम एवं अफवाह से माहौल खराब करने और छात्रों को भड़काने की कोशिश की जा रही थी। उसपर छात्र एवं राष्ट्रहित में पूर्ण विराम लगाने के लिए प्रधान ने देश प्रथम की भावना से इस्तीफा दिया है। उनका नैतिकता के आधार पर दिया गया यह इस्तीफा, छात्रों के बीच साज़िशन फैलाए जा रहे नकारात्मकता के माहौल को दूर करने में मददगार साबित होगा। राष्ट्रविरोधी एवं विदेशी ताकतों के हाथों में छात्र गुमराह होकर गलत दिशा में न चला जाए, इस दृष्टि से प्रधान ने भी कहा कि मेरे लिए राष्ट्र प्रथम है। राष्ट्र के भाव को ध्यान में रखते हुए और जो वातावरण पूरे देश के अंदर खड़ा हुआ, उसके आधार पर उन्होंने त्यागपत्र देने का निर्णय लिया। इससे एक बात एकदम स्पष्ट है कि उनका यह निर्णय पूरी तरह राष्ट्र के हित में एवं छात्रों के कल्याण में लिया गया निर्णय है।
उन्होंने आंदोलन के पीछे राष्ट्रविरोधी एवं विपक्षी राजनैतिक ताकतों के होने की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों को इस मुद्दे पर गुमराह किया जा रहा है। जबकि जिस नीट परीक्षा के लिए यह आंदोलन चलाया जा रहा है, उसके पुनः परीक्षा के परिणाम तक आ गए हैं। लेकिन हमारी सरकार एक एक छात्र के प्रति जिम्मेदारी का अहसास रखते हुए, नकल एवं पेपर लीक के स्थाई समाधान पर कार्य कर रही है। जिसके क्रम में यह इस्तीफा नैतिक आधार पर राष्ट्र हित एवं जनहित में लिया गया है। जो सिर्फ आंदोलन वाले ही नहीं बल्कि घरों में मौजूद छात्र जिनको इन सब से कोई लेना-देना नहीं था, उनको भी एक अच्छा संदेश देने का काम धर्मेंद्र प्रधान जी ने दिया है। मोदी सरकार हमेशा जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करती है। ऐसे में जब भी जनता को दिगभ्रमित करने का प्रयास होता है तो पीएम मोदी और उनकी सरकार हमेशा बड़े और कड़े निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटते हैं।
वहीं सभी छात्रों से भी अपील कि पीएम मोदी जैसे संरक्षक के होते किसी भी तरह की चिंता करने या गुमराह होने की जरूरत नहीं है। उनकी सरकार द्वारा कल ही नकल समस्या पर कठोर कानून को कठोरतम बनाने, केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने और परीक्षा एजेंसी एनटीए में समूल बदलाव किया गया है। साथ ही छात्र आत्महत्या से पीड़ित परिजनों को मुआवजा एवं छात्र सुरक्षा का भरोसा दिया गया है। ऐसे में सभी छात्रों को निष्पक्ष, ईमानदार एवं व्यवस्थित प्रक्रिया के अंतर्गत होने वाली परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button