जंगली कुत्तों के हमले से बच्चे की मौत, शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म
जंगली कुत्तों के हमले से बच्चे की मौत, शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म

कोतवाली क्षेत्र में जंगली कुत्तों ने मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के अंगों को नोच डाला। किसी तरह पिता और भाई ने कुत्तों को भगाया और लखवीर को लेकर घर पहुंचे, जहां पर उसकी मौत हो गई।कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रितुकला निवासी जगदीश बुधवार को फसल में पानी लगा रहे थे। जगदीश का पुत्र सुमित छह वर्षीय छोटे भाई लखवीर के साथ पिता को देखने के लिए खेत पर गया था। पिता ने सुमित को नलकूप तक पानी देखने के लिए भेजा, तो सुमित छोटे भाई लखवीर को खेत पर छोड़कर नलकूप की ओर चला गया।पीछे से लखवीर भी चल दिया। रास्ते में सरसों के खेत से निकले जंगली कुत्तों ने लखवीर पर हमला कर दिया। कुत्तों ने लखवीर के अंगों को नोच डाला। किसी तरह पिता और भाई ने कुत्तों को भगाया और लखवीर को लेकर घर पहुंचे, जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



