
काशीपुर शहर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला सोमवार की सुबह सुसाइड नोट लिखकर घर से गायब हो गई। काफी देर तक उसके न लौटने पर जब सुसाइड नोट परिजनों के हाथ लगा तो उनके होश उड़ गए। खबर में पढ़िए पूरा मामलाकाशीपुर शहर के जसपुर खुर्द इलाके की एक महिला सोमवार की सुबह सुसाइड नोट लिखकर गायब हो गई। काफी देर तक उसके न लौटने पर जब सुसाइड नोट परिजनों के हाथ लगा तो उनके होश उड़ गए। महिला के पति ने थाना आईटीआई पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस की भी नींद उड़ गई। तरह-तरह की आशंकाओं के बीच महिला की जगह-जगह तलाश की जाने लगी। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और अन्य सभी संभावित ठिकानों पर महिला के बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। देर शाम महिला खुद ही लौट आई। जानकारी के अनुसार, जसपुर खुर्द क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के सदस्यों में संपत्ति के बंटवारे को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। आज (सोमवार) सुबह भी परिजनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिस पर महिला ने सुसाइड नोट लिखा और गायब हो गई। कुछ देर तक तो परिजन यही सोचते रहे कि शायद महिला बाजार या पड़ोस में गई होगी। काफी देर तक जब पता नहीं चला तो उसकी तलाश शुरू हुई। इसी बीच महिला के पति के हाथ उसका लिखा एक सुसाइड नोट घर में मिला।



