UPउत्तर प्रदेशराजनीति

सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे यूपी विधानसभा उपचुनाव

इंडिया गठबंधन में शामिल दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा भी हो गया है

लखनऊ यूपी लोकसभा में शानदार सफलता के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी विधानसभा की दस सीटों पर होने वाली उपचुनाव में भी मिलकर लड़ेंगे। इंडिया गठबंधन में शामिल दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा भी हो गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी सात और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एक दिन पहले ही इस बारे में पूछने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि इस चुनाव से सरकार से बननी नहीं है। यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे इस उपचुनाव में सभी दस सीटें जीतने पर भाजपा का जोर है। भाजपा ने इसके लिए बड़ी तैयारी कर ली है। दस सीटों पर 30 मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें 14 कैबिनेट मंत्री शामिल हैं। अखिलेश यादव की सीट रही करहल और अयोध्या की मिल्कीपुर सीट जीतने पर भाजपा का सबसे ज्यादा जोर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button