उत्तराखंडसामाजिक

पंचतत्व में विलीन हुए पिथौरागढ़ के पंकज कन्याल

सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी सैनिक को अंतिम विदाई

पिथौरागढ़। जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हुए पिथौरागढ़ के सैनिक पंकज सिंह कन्याल का आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों से पंकज सिंह अमर और भारत माता की जय के नारों के साथ पूर्व सैनिक संगठन, सांसद अजय टम्टा और क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल समेत सैकड़ों लोगों ने जवान को श्रद्धांजलि दी।
चार दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान जम्मू में हादसे का शिकार हुए 24 वर्षीय पंकज सिंह कन्याल की अंतिम यात्रा पर आज पूर्व सैनिक संगठन ने सम्मान के साथ पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें अंतिम सलामी दी गई। संगठन अध्यक्ष रिटायर्ड मेजर ललित सिंह द्वारा पुष्प चक्र अर्पित किया गया। बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों द्वारा शहीद के निवास पवन विहार कॉलोनी बिड पर जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इसके बाद पूर्व सैनिकों द्वारा कंधा देकर शहीद की अंतिम यात्रा को निकाला गया। भारत माता की जय के साथ इस यात्रा के निकलते ही आए सभी लोगों की आंखे नम हो गई। शहीद की मां को बामुश्किल संभाल जा सका।
पूर्व सैनिक संगठन द्वारा कहा गया कि सैनिक की अंतिम यात्रा को सम्मान से विदा करना चारधाम के पुण्य के बराबर है। वहीं मुवानी घाट पर सैन्य सम्मान के साथ सेना की टुकड़ी द्वारा उन्हें अंतिम सलामी दी गई। सांसद अजय टम्टा और क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल ने भी सैनिक को श्रद्धांजलि दी।पूर्व सैनिक संगठन ने मांग करते हुए कहा कि देश सेवा पर शहीद होने वाले जवानों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द हवाई मार्ग से घर लाने का कार्य किया जाना चाहिए। पूर्व में कई बार शासन, प्रशासन और सेना के सम्मुख मांग रखी गई है। लेकिन इसके बाद भी शहीदों की इस प्रकार की उपेक्षा से सरकार, प्रशासन और सेना की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है। संगठन द्वारा पुनः इस बात को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button