उत्तराखंडदेहरादून

रैली मे उमड़ा सैलाव धामी सरकार के विकास कार्यों पर जनता की मुहरः भट्ट

गृहमंत्री के मार्गदर्शन ने ऐतिहासिक जनसभा को बनाया अभूतपूर्व 

रैली मे उमड़ा सैलाव धामी सरकार के विकास कार्यों पर जनता की मुहरः भट्ट
गृहमंत्री के मार्गदर्शन ने ऐतिहासिक जनसभा को बनाया अभूतपूर्व 
मिशन 2027 में जीत के शाह घोष को धरातल पर करेगी साकार पार्टी 
देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के  वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ जनसभा को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बताया है। उन्होंने कहा कि वहां उमड़ा सैलाब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के कामों को लेकर जनता और केंद्रीय नेतृत्व का आशीर्वाद है। पार्टी अब शाह द्वारा 27 में हैट्रिक लगाने के उद्घोष को धरातल पर उतारने में जुटेगी।
भट्ट ने कुंभ नगरी में राज्य के विकास और कल्याण के इस उत्सव में शाह की भागेदारी को उत्साहवर्धक और नया जोश भरने वाला बताया। उन्होंने शाह की गई 9 सालों के विकास की समीक्षात्मक चर्चा को उत्साह बर्धक बताते हुए कहा इससे स्पष्ट है कि हमारी सरकारें सही दिशा में काम कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन का एक एक शब्द प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उस वचन की भांति है, जिसको पूरा करने के लिए वह प्रतिबद्धता से आगे बढ़ेगा। उनके द्वारा तार्किकता और उदाहरण के साथ 27 में लगातार तीसरी बार चुने जाने की अपील बहुत असरकारक साबित होने वाली है।
 भट्ट ने कहा कि यह संतोष की बात है कि राज्य को प्रधानमंत्री मोदी की उद्घाटन से लोकार्पण की विकास नीति पर चलने में हम सफल हुए हैं। उसी क्रम में जिन लगभग 1100 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत शाह ने आज की, उन्हें भी भाजपा की सरकार में ही पूर्ण होने का भरोसा दिलाया।
भट्ट ने कहा कि रैली मे उमड़ी भीड़ से यह साबित हुआ है कि जनता धामी सरकार कि विकास नीति से पूरी तरह संतुष्ट है और भाजपा के प्रति उसका विश्वाश मे अधिक प्रगाढ़ता आयी है। निश्चित रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के उद्बोधन से कार्यकर्ता उत्साह से सराबोर हैं। केंद्र के मार्गदर्शन मे राज्य मे अनगिनत विकास कार्यों के लिए जनता भाजपा को हैट्रिक के लिए आशीर्वाद देगी यह निश्चित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button