उत्तराखंडदेहरादून

जी.आर.डी. के अंतिम वर्ष के 77 छात्र-छात्राओं का बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हुआ चयन

उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह उनकी लगन और मेहनत का नतीजा है।

देहरादून। राजधानी के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कॉलेज जी.आर.डी. इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, राजपुर रोड, देहरादून के बी.टेक, एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीएचएम, डीएचएम और बी.एससी. (एनीमेशन एवं मल्टीमीडिया)  के 77 विद्यार्थियों को नामी गिरामी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी मिली है।
डेव्सलेन, प्रोडेस्क आईटी, कॉलेबोरा टेक्नोलॉजीज, इन्वेस्टर्स क्लिनिक, हयात रीजेंसी, सॉलिटेयर इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, पुलमैन नोवोटेल एरोसिटी, एम.पी.एस., क्वेस कॉर्प लिमिटेड, रामाडा,  जे-टाउन प्रोडक्शन्स, एस्रोट कंसल्टिंग लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, द पॉली किड्स, एच.पी. बर्ग टेक्नोलॉजीज, आईएनर्जाइज़र, आईलीड्स, , जे.डी. फ्यूज़न, मंगलमय माइक्रो फाइनेंस, ओकलैंड लेजर, स्काईरिबेट ट्रैवल्स, वर्टाे जैसी कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और साक्षात्कार के जरिए विद्यार्थियों का चयन किया।  विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ चयन प्रक्रिया में शानदार प्रदर्शन किया एवं  हर चरण को पार किया।
संस्थान के चेयरमैन इंदरजीत सिंह ने चयनित छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा यह सफलता शिक्षकों की मेहनत और छात्रों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सही दिशा भी जरूरी है।  संस्थान का लक्ष्य है कि हर विद्यार्थी अपने सपनों को पूरा कर सके। यहां पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास और करियर मार्गदर्शन पर भी खास ध्यान दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के बाद सीधे अच्छे अवसर पा सकें। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह उनकी लगन और मेहनत का नतीजा है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में और बेहतर अवसर दिए जाएंगे।
संस्थान के महा निदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने बताया कि अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं हेतु कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। लगभग 67 और बहुराष्ट्रीय कंपनियां जल्द ही संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट चयन के लिए आने वाली हैं। संस्थान के इच्छुक शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को योग्यता अनुसार कोर्स पूरा होने से पूर्व ही नौकरी मिलने की उम्मीद है। इससे परिसर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि संस्थान का ट्रेनिंग एन्ड प्लेसमेंट सेल पूरे साल विद्यार्थियों को तैयार करता है। यहां साक्षात्कार की तैयारी, व्यक्तित्व विकास, बोलने का तरीका, आत्मविश्वास बढ़ाने और व्यवहारिक ज्ञान पर खास ध्यान दिया जाता है। नियमित अभ्यास और मार्गदर्शन के कारण विद्यार्थियों को सफलता मिली।
इस अवसर पर चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह, प्रेजिडेंट डॉली ओबेराय, वाईस प्रेजिडेंट सरदार प्रबजी ओबेराय, महा निदेशक डॉ. पंकज चौधरी, निदेशक- ट्रेनिंग एंड प्लसमेंट भूपिंदर सिंह नायर, गुंजन भटिआ, सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष, शिक्षक एवं छात्र छात्राये उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button