उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ धाम के रावल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए लगातार प्रयासरत है।

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को केदारनाथ धाम के रावल श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट की और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान रावल ने भगवान केदारनाथ जी की कृपा से प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने रावल का स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए लगातार प्रयासरत है। साथ ही, आगामी यात्रा सीजन को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों का भी उल्लेख किया।
भेंट के दौरान केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं, यात्रा संचालन और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने रावल से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण के लिए उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button