उत्तराखंड

वाणिज्यिक न्यायालय कुमाऊं डिवीजन हल्द्वानी का उद्घाटन

वाणिज्यिक न्यायालय कुमाऊं डिवीजन हल्द्वानी का उद्घाटन

वाणिज्यिक न्यायालय कुमाऊं डिवीजन हल्द्वानी का उद्घाटन भटट काम्पलैक्स रामपुर रोड हल्द्वानी में मुख्य अतिथि माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन में पहुंचे न्यायमूर्ति तिवारी, पुरोहित व थपलियाल का बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि वाणिज्य कोर्ट कुमाऊं डिविजन में बन जाने से कुमाऊं की जनता और अधिवक्ताओं को इसका निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा, इससे पूर्व कुमाऊं की जनता व अधिवक्ताओं को अपने बहुत से वाणिज्य संबंधी कार्यों के लिए देहरादून जाना पड़ता था। लेकिन अब से उनको वाणिज्य कोर्ट कुमाऊं डिविजन हल्द्वानी में ही वह सभी सुविधाएं मिलेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button