उत्तराखंडदेहरादून

चारधाम यात्रा को लेकर धामी सरकार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 

अगर मुख्यमंत्री को वाकई चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेना था तो उनको यात्रा मार्गों के कठिन पैचेज में जाना चाहिए था।

गणेश गोदियाल ने कहा-शोबाजी कर रही सरकार
देहरादून। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसके बाद भीड़ और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि सरकार का ध्यान यात्रा की तैयारियों पर रहा ही नहीं, बल्कि सरकार का ध्यान सिर्फ शोबाजी में केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि स्वाभाविक है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सिर्फ शोबाजी मे विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वास क्यों ना करें जब देश के प्रधानमंत्री शोबाजी में व्यस्त हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उन्हें पहले से ही इस बात का अंदेशा था कि यात्रा में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि मुख्यमंत्री के यात्रा का जायजा लेने के नाम पर रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक बाय रोड जाना यह दर्शाता है। मुख्यमंत्री अपनी सिर्फ इतिश्री कर रहे हैं। अगर मुख्यमंत्री को वाकई चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेना था तो उनको यात्रा मार्गों के कठिन पैचेज में जाना चाहिए था। गणेश गोदिया ने कहा कि पिछले साल आपदा के दौरान मूलभूत सुविधाओं के साथ साथ सड़कों का जो नुकसान हुआ था, उनका पुनर्निर्माण अब तक नहीं हो पाया है। बेहतर होता कि मुख्यमंत्री को उन जगहों पर जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार का ध्यान सिर्फ इस बात पर केंद्रित है कि कहां से पैसा आए।
गोदियाल यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव के समय झूठी लहरें बनाकर चुनाव जीत लिए जाते हैं और अगर कोई इस तरह से झूठी लहरों के सहारे चुनाव जीतता है तो इसी तरह की तानाशाही ही करता है। अगर कोई चारधाम यात्रा में दिक्कत बताता है तो उन पर मुकदमा दर्ज करके डराओ और धमकाओ, ताकि इस तरह की पुनरावृत्ति कोई दोबारा ना कर सके। उन्होंने सवाल उठाया सरकार की चारधाम यात्रा में क्या व्यवस्थाएं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने घोड़े खच्चरों पर लगने वाले कर से होने वाली जिला पंचायत की बचत को भी खर्च कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की नजर सिर्फ पैसों पर है। गणेश गोदियाल ने आगे कहा कि उनका उद्देश्य यात्रियों को पैनिक करना नहीं है, लेकिन अगर श्रद्धालुओं को यात्रा में आना हो तो पर्याप्त समय लेकर ही यात्रा में आएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button