उत्तराखंड

प्राइमरी स्कूल तक पहुंचीं जंगल की आग

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गरुड़ फायर यूनिट के दो वाटर टेंडर तत्काल मौके के लिए रवाना किए गए।

फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
बागेश्वर। गरुड़ क्षेत्र के रतमटिया, भेंटा, कोटफुलवारी तथा झालामाली क जंगलों भयंकर आग लग गई। फायर की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। जिसके कारण आवासीय घरों की तरफ बढ़ रही आग से बड़ी घटना टल गई।
पहली घटना गरुड़-कौसानी मार्ग स्थित रतमटिया भेंटा क्षेत्र की है। फायर स्टेशन गरुड़ को सूचना मिली कि जंगल में भीषण आग लगी है, जो तेजी से फैल रही है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट मौके पर पहुंची। आग कई स्थानों पर फैल चुकी थी, जिस पर फायर कर्मियों ने मिनी हाई-प्रेशर सिस्टम के जरिए लगातार पानी की बौछार कर नियंत्रण पाया।दुर्गम क्षेत्रों में फैली आग को देखते हुए वन विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई। दूसरी घटना शाम की जानकारी फोन तथा पीएफटी के माध्यम से मिली। कोटफुलवारी, झालामाली तथा कज्युली प्राइमरी स्कूल के आसपास जंगलों में आग लगी हुई है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गरुड़ फायर यूनिट के दो वाटर टेंडर तत्काल मौके के लिए रवाना किए गए। फायर कर्मियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए आग को फैलने से रोकने के लिए फायर लाइन बनाई। पारंपरिक तरीकों तथा भारी पानी पंपिंग के माध्यम से आग को चारों ओर से घेरकर पूरी तरह बुझा दिया गया।
समय रहते की गई कार्रवाई के चलते आबादी क्षेत्र, वन संपदा तथा वन्य जीवों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की तत्परता और साहस की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button