उत्तराखंड

अजगर के घर में घुसने से मचा हड़कंप

अजगर को देखते ही परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।

बाजपुर। ग्राम पंचायत खंबारी में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पूर्व फौजी सूबेदार पच्चू सिंह अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रहे थे। इसी दौरान कैमरे में एक कई फीट लंबा अजगर घर के अंदर घूमता दिखाई दिया। अजगर को देखते ही परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।
जानकारी के अनुसार, अजगर घर के मुख्य दरवाजे से अंदर प्रवेश करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दिया। उस समय घर के बाहर कुर्सियों पर कई लोग बैठे हुए थे, लेकिन किसी की नजर अजगर पर नहीं पड़ी। कैमरा देखने के बाद सबके होश उठ गए। अजगर रास्ते तक पहुंच गया था, जिससे परिवार के लोग भयभीत हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही विक्रमपुर के पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह मौके पर पहुंचे और तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा दिया। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button