उत्तराखंड

हरिद्वार में गरजे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2027 से पहले ही इसी साल नवंबर-दिसंबर में चुनाव हो सकते हैं। जिसमें उन्होंने धांधली होने का आरोप लगाया।

जंतर मंतर पर हुए लाठीचार्ज को बताया दुभोग्यपूर्ण
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दिल्ली जंतर मंतर पर हुए लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उनका कहना है कि जब सरकार तक आवाज नहीं पहुंचती तो आंदोलन होते हैं। उन्होंने सोनम वांगचुक के अनशन का भी समर्थन किया और कहा कि जब राजा दयावान हो, तो भूख हड़ताल करनी चाहिए, लेकिन जब राजा तानाशाह हो तो आंदोलन से काम चलता है।
राकेश टिकैत ने आगे कहा कि दिल्ली में हक की लड़ाई लड़ने वालों पर लाठीचार्ज हुआ है। लाठीचार्ज होने पर ही आंदोलन सफल होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2027 से पहले ही इसी साल नवंबर-दिसंबर में चुनाव हो सकते हैं। जिसमें उन्होंने धांधली होने का आरोप लगाया।
दरअसल, हरिद्वार में श्यामपुर कांगड़ी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की महापंचायत हुई, जिसमें वन गुर्जरों के हक हकूकों को लेकर चर्चा की गई। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी महापंचायत में शामिल होने पहुंचे। हरिद्वार पहुंचने पर बहादराबाद टोल प्लाजा पर काफी संख्या में किसानों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान टिकैत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि महापंचायत वन गुर्जरों के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है। जिस तरह ऋषिकेश क्षेत्र में जंगलों की कटाई की जा रही है, वो बेहद चिंताजनक है। भारतीय किसान यूनियन वन गुर्जरों और जंगलों से जुड़े लोगों के हकों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी और किसी भी कीमत पर उनके अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा।
आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि हरिद्वार आ रहे शिवभक्तों के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार या धक्का मुक्की नहीं होनी चाहिए। हरिद्वार आस्था का केंद्र है, इसलिए प्रशासन श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाए। शिवभक्तों से भी अपील की कि वे अत्यधिक वजन वाली कांवड़ लेकर यात्रा न करें, क्योंकि इससे उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न होनी चाहिए।
राकेश टिकैत ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अपने हकों की लड़ाई लड़ रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना गलत है। आंदोलनों में जब लाठीचार्ज होता है, तभी आंदोलन और अधिक मजबूत होकर सफल होते हैं। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि इस बार चुनाव नवंबर या दिसंबर में कराए जा सकते हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चाहे उत्तराखंड हो या देश का कोई अन्य राज्य, सरकार चुनाव के समय जनता के साथ धोखा करेगी। संसद में पेश विधेयक और वंदे मातरम लेकर पूछे गए सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस देश में रह रहा है और वंदे मातरम बोलता है, तो इसमें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, यह देश के सम्मान और राष्ट्रभक्ति से जुड़ा विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button