उत्तराखंडदेहरादून

मसूरी बोर्ड बैठक में हंगामा, धरने पर बैठे सभासद

कुछ सभासदों ने पर्यटन प्रभारी सीपी बडोनी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग उठाई।

पर्यटन प्रभारी के इस्तीफे के ऐलान के बाद शांत हुआ माहौल
देहरादून। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक मंगलवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक शुरू होते ही सभासद सचिन गुहेर ने उन पर लगाए जा रहे पैसों के लेनदेन के आरोपों का कड़ा विरोध किया और सदन के बीच धरने पर बैठ गए। उनके इस कदम से बैठक का माहौल अचानक गरमा गया और कुछ देर के लिए कार्यवाही ठप हो गई।
सभासद सचिन गुहेर के समर्थन में सभासद पवन थलवाल, विशाल खरोला, अमित भट्ट, गौरी थपलियाल, रुचिता गुप्ता, बबीता मल्ल और शिवानी भारती भी धरने पर बैठ गए। सभी सभासदों ने आरोपों को निराधार बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग की।
इसी दौरान सदन में पर्यटन प्रभारी को लेकर भी विवाद गहरा गया। कुछ सभासदों ने पर्यटन प्रभारी सीपी बडोनी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग उठाई। इस मुद्दे पर सदन में जमकर बहस और नोकझोंक हुई, जिससे बैठक का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।
बढ़ते हंगामे के बीच पर्यटन प्रभारी सीपी बडोनी ने अपना इस्तीफा देने की पेशकश की। इसके बाद माहौल धीरे-धीरे शांत हुआ और सभासदों की सहमति के बाद बोर्ड बैठक की कार्यवाही दोबारा शुरू की गई।
बैठक के शुरुआती घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया कि पालिका के भीतर कई मुद्दों को लेकर मतभेद गहराते जा रहे हैं। हालांकि हंगामे के बाद बैठक आगे बढ़ी, लेकिन शुरुआत में हुए विरोध और धरने की चर्चा पूरे दिन नगर की राजनीतिक और सामाजिक हलकों में होती रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button