उत्तराखंड

रोडवेज बस ने टैªक्टर-ट्रॉली पर मारी टक्कर, कई महिलाएं घायल

कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू कराया जा सका।

रुड़की। रविवार सुबह मंगलौर कोतवाली के ठीक सामने एक बड़ा सड़क हादसा होने से बाल-बाल बच गया। यहां हरियाणा रोडवेज की एक बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गयी। ट्रॉली में लगभग 10-12 महिलाएं सवार थीं, जो कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव की निवासी बताई जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को महिलाएं भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम फरकपुर में आयोजित एक तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान कोतवाली के सामने पीछे से तेज रफ्तार में आई बस ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली में बैठी कई महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि कुछ महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर है।हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू कराया जा सका।
पुलिस ने बाद में बस चालक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button